अर्चना पांडेय – विधायक, छिबरामऊ
श्रीमती अर्चना पाण्डेय

अर्चना पांडेय

विधायक – छिबरामऊ  |  प्रथम कार्यकाल: 2017  |  द्वितीय कार्यकाल: 2022 से अभी तक पूर्व राज्य मंत्री, उ.प्र. सरकार भारतीय जनता पार्टी
📍 बजरिया, छिबरामऊ, जिला कन्नौज

राजनीतिक जीवन

अर्चना पांडेय का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं समाज सेवा रहा है। वे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधान सभा हेतु निर्वाचित हो चुकी हैं। अपने प्रथम कार्यकाल में उन्हें श्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री का दायित्व भी सौंपा गया।
मार्च, 2017
सत्रहवीं विधान सभा में छिबरामऊ से सदस्य निर्वाचित — प्रथम बार।
मार्च, 2017 – 2019
श्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त — विभाग: भूतत्व एवं खनिकर्म तथा आबकारी मद्यनिषेध।
मार्च, 2022
अट्ठारहवीं विधान सभा में छिबरामऊ से दूसरी बार सदस्य पुनः निर्वाचित

प्रमुख पद एवं भूमिकाएँ

🏛️
वर्तमान पद विधायक — छिबरामऊ (निर्वाचन क्षेत्र 196)
⚖️
6 वर्ष
पूर्व सदस्य — उपभोक्ता संरक्षण
🤝
समाज कल्याण
पूर्व सदस्य — समाज कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश
🏦
ग्रामीण विकास
पूर्व निदेशक — ग्रामीण बैंक
⛏️
2017 – 2019
राज्यमंत्री — भूतत्व, खनिकर्म एवं आबकारी मद्यनिषेध

व्यक्तिगत विवरण

पिता का नाम स्व० राम प्रकाश त्रिपाठी
जन्म तिथि 05 जुलाई , 1960
जन्म स्थान छिबरामऊ (कन्नौज)
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण
शिक्षा परास्नातक (अंग्रेजी) इलाहाबाद विश्विद्यालय
विवाह तिथि 19 फरवरी, 1979
पति का नाम श्री राजेश प्रकाश पाण्डेय
सन्तान दो पुत्र
व्यवसाय कृषि, समाज सेवा
मुख्य निवास बजरिया, छिबरामऊ, जिला कन्नौज
अस्थाई पता सी-402, बहुखण्डी मंत्री आवास, लखनऊ
विशेष अभिरुचि समाज सेवा, संगीत
विदेश यात्रा कनाडा, अमेरिका, लंदन
मोबाइल नं॰ 94150 26145
ईमेल archanapandey.kgn@gmail.com

पारिवारिक विरासत

अर्चना पांडेय स्वर्गीय श्री रामप्रकाश त्रिपाठी की सुपुत्री हैं। वे सदस्य, लोक सभा रहे, चार कार्यकाल उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए, तथा वर्ष 2002 में सहकारिता मंत्री के रूप में सेवा की।

Scroll to Top